मोटी रकम लेकर शादी कराने और विवाह के चंद दिन बाद ही दुल्हन के फरार हो जाने के एक दो नहीं बल्कि कई मामले तब सामने आए जब पांचवीं दुल्हन भी घर से जाने के प्रयास में थी और पति द्वारा पकड़ ली गई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। यह सब शादियां डेढ़ महीने के अंदर हुईं और लुटेरी दुल्हनें सामान समेटकर निकल गईं।