संभल में शिव-हनुमान मंदिर के पास स्थित एक घर के मालिक ने खुद ही अवैध छज्जे को तोड़ दिया। मंदिर और आस-पास की इमारतों में मलबा गिरने से बचाने के लिए मकान मालिक ने घर के एक अवैध हिस्से को ढककर हटाया। संभल में 46 साल बाद खुले शिव मंदिर के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार हो रही है। लोग खुद भी अतिक्रमण हटा रहे हैं। मंगलवार को मंदिर के बगल में एक मकान का छज्जा तोड़ा गया। मकान मालिक ने इसे खुद ही तुड़वा दिया।