यूपी के संभल में एक महिला और एक नौ साल के बच्चे का सिर कटा अर्ध नंग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने कई घंटों खेतों में कॉम्बिंग की, जिसके बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस की माने तो यहां सिर्फ दो हत्याएं ही नहीं हुई हैं, जिसकी पुष्टी के लिए तफ्तीश जारी है।