फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में करोड़ की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी

डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Oct 2025 11:33 AM IST

सहारनपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और देहात कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के रहने वाले तस्कर नसीब, जिला खां और अरुण को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर ट्रक में टमाटर की आड़ में अफीम की तस्करी करते थे। एक करोड़ रुपये अफीम मिली है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि एएनटीएफ और देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरादून-यमुनानगर हाईवे पर ग्रैंड सेवन होटल के पास से तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से एक ट्रक में छिपाकर ले जा रही 10.077 किलोग्राम अफीम, चार मोबाइल, 4250 रुपये की नकदी बरामद हुई। ट्रक में करीब 22 टन टमाटर लदा हुआ था, जिसकी आड़ में अफीम छिपाकर लाई जा रही थी। यह सप्लाई पंजाब में करते थे। पकड़े गए तस्करों में नसीब, जिला खां निवासी बसारा जिला संगरुर पंजाब और अरुण निवासी सडोवाल जिला बरनाला पंजाब है। इनके दो अन्य साथी अनिल निवासी मंदसौर और जसवीर अभी फरार है। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें