देवबंद में इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की झलक पाने के लिए मदरसा छात्रों की भीड उमड पड़ी मुत्ताकी ने दारुल उलूम की लाइब्रेरी में बैठकर छात्रों के साथ दौरा हदीस का पाठ पढ़ा। इसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा मदरसा छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी