सहारनपुर केएसएएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। रैली का उद्देश्य टीबी के प्रति जानकारी बढ़ाना और लोगों को इसके लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों के बारे में जागरुक करना था। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर प्रमुख सड़कों से होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में गई। छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर टीबी के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्होंने टीबी के इलाज के महत्व को समझाया और लोगों को समय पर जांच करवाने की अपील की।