फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर के गंगोह में महिषासुर मर्दिनी मंदिर से स्टील की रेलिंग और गेट चोरी

गंगोह थानाक्षेत्र में चोरों ने ककराली मंदिर परिसर स्थित महिषासुर मर्दिनी माता के मंदिर से स्टील की रेलिंग और गेट चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी किशोर शर्मा ने बताया कि चोरों ने मंदिर में लगे ताले को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। बता दें कि इससे पूर्व भी अज्ञात चोर रामबाग मंदिर परिसर से सामान चोरी कर ले गए थे। धार्मिक स्थलों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से श्रद्धालुओं में भी रोष व्याप्त हो गया है। पुजारी किशोर शर्मा, राहुल शर्मा, अतुल शर्मा, ईश्वर दयाल और शौर्य शर्मा आदि ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें