फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में गोकशी के एक वांछित आरोपी नफीस उर्फ काला निवासी सैय्यद माजरा को गिरफ्तार किया है। गोकश के पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ मल्हीपुर रोड पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोकश के पैर में गोली लगी, जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार गोकश के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। गोकश पर गोकशी, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें