फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पानी की टंकी निर्माण के संबंध में ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

डिंपल सिरोही Updated Thu, 21 Aug 2025 03:05 PM IST

सहारनपुर में तहसील रामपुर मनिहारान के गांव जटियाखेड़ी के निवासियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने बताया कि हमारे गांव के ही खसरा नंबर 121 में चकबंदी के दौरान उन्हें खाद के गड्ढे एवं आदि कार्यों के लिए आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस जगह पर बड़ी टंकी निर्माण के लिए विभाग के जेई ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस पर आठ अगस्त को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आम सहमति के आधार पर पानी की बड़ी टंकी को गांव डाकरवार कलां में बनने पर सहमति दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान को गलत तथ्य बताकर उनकी जगह पर पानी की टंकी निर्माण कराने के लिए कहा है। इसके चलते गांव में शांति भंग की आशंका है। निवासियों ने कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सचिन, सुनील, प्रवीण, टिंकू, पवन सोनू आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें