सहारनपुर जनपद के अंबहेटा में मंगलवार रात को कस्बे के मोहल्ला नया बांस में स्थित कब्रिस्तान में चार युवकों को संदिग्धावस्था में घूमता हुआ देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने छानबीन कर युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार रात को कस्बे के मोहल्ला नया बांस में स्थित कब्रिस्तान में चार युवक घूम रहे थे। कुछ लोगों ने युवकों को देखा तथा चोर होने का शक करते हुए शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर काफी संख्या में लोग मोके पर जमा हो गए तथा युवकों को घेर लिया। मोहल्ला वासियों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। चोर न होने की संतुष्टि होने पर पुलिस ने युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक स्थानीय ही थे। तथा कब्रिस्तान के पास खड़े होकर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे।