फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: धूमधाम से मनाया गया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का चौथा स्थापना दिवस

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चौथे स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पुवांरका स्थित कैंपस में यज्ञ के आयोजन के साथ विधिवत रूप से की गई। यज्ञ के बाद सभी को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने प्रशासनिक भवन परिसर में नारियल तोड़कर किया। शैक्षणिक भवन में आउटरीच सेल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुलसचिव कमल कृष्ण, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य सक्रिय रूप से रक्तदान कर रहे हैं। शैक्षणिक भवन परिसर में अंबिका नवाचार प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हैंडीक्राफ्ट, आयुर्वेदिक हर्बल उत्पाद, बेकरी आइटम, हैंडबैग, चित्रकला तथा अन्य नवाचार वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम में पहुंचे सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, औपचारिक उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि संबोधन, सम्मान समारोह और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें