फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सीएम योगी की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डिंपल सिरोही Updated Tue, 30 Sep 2025 12:11 PM IST

सहारनपुर जनपद के नकुड में गांव नसरुल्लागढ़ के एक मुस्लिम युवक ने मुख्यमंत्री की फोटो को गलत तरीके से एडिट कर अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। इसके बाद भाजपाईयों व हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी दानिश राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार देर रात काफी संख्या में बजरंग दल व भाजपाई कोतवाली पहुंचे और गांव नसरुल्लागढ़ निवासी मुस्लिम युवक दानिश राणा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को गलत तरीके से एडिट कर अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। हिंदू संगठन के लोगों का कहना था सीएम की आपत्तिजनक पोस्ट से लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। इससे हिंदू संगठन व भाजपाईयों में तीव्र रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि मंगलवार शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। अंकित कुमार व जयदीप राणा ने नसरुल्लागढ निवासी दानिश राणा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें