फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

सहारनपुर जनपद के बड़गांव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बुधवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान गांव जड़ौदा पांड़ा व खुदाबक़्शपुर माजरा के स्कूलों में अखंड भारत का मानचित्र बनाकर रंगोली सजाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख सुभाष ने किया। इस मौके पर खंड कार्यवाह चंद्रकांत, संघचालक रामकुमार, मंडल कार्यवाह भानु प्रताप,बौद्धिक प्रमुख अमित, दुष्यंत, प्रमोद, प्रियांशु, रामभूल, गौरव, लोकेश, मनोज आदि मौजूद थे। वहीं जड़ौदा पांड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक संदीप ने बीएनडी इंटर कॉलेज में एकत्रित होकर छात्र- छात्राओं को संबोधित करते बताया कि 14 अगस्त 1947 के दिन हुए भारत के विभाजन को अखंड भारत स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंखड भारत स्मरण दिवस/ विभाजन की त्रासदी हम सब हिंदुस्तानियों को सदा याद रहे। उन्होंने कहा कि सौ करोड़ हिन्दू जब एक साथ खड़ा होगा, फिर से अंखड भारत का उदय होगा। उन्होंने कहा कि हमें पुनः अंखड भारत का सकंल्प लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें