फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मां और दो बच्चों की मौत, चार पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर जनपद में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बलियाखेड़ी में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद मनीता (30), उसकी बेटी नित्या (6) और बेटे कार्तिक(3) की मौत हो गई। तीनों को उपचार के लिए सहारनपुर स्थित एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां पहले मनीता और नित्या की मौत हुई। कुछ देर बाद मासूम कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रात 8:30 बजे के करीब महिला की अपनी ससुराल वालों से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। रात करीब नो बजे उनके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। सभी की हालत खराब थी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मां बेटी की मौत होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए महिला के मायके वालों को सूचना दी। मां बेटी की मौत के दो घंटे बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति नीटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मायके वालों की तहरीर पर चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें