पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर सहारनपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। बंद के आह्वान का महानगर समेत जिले भर में बहुत कम प्रभाव देखने को मिला। अधिकतर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। जिला मुख्यालय समेत कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और समस्त तहसीलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।