सहारनपुर के सरसावा में किसान सहकारी चीनी मिल शिव मंदिर सरसावा में श्री शिव महापुराण कथा करते हुए आचार्य कुलदीप दीक्षित ने सृष्टि की उत्पत्ति की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान है। आचार्य कुलदीप दीक्षित ने कहा कि पंचाक्षर मंत्र नमः शिवाय भगवान भोले बाबा को अति प्रिय है। पंचाक्षर मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ये एक ऐसा शक्तिशाली मंत्र है कि किसी भी परस्थिति में इस मंत्र का जाप कर संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। अगर मन में कोई तनाव हो शरीर में व्याधि हो तो इस मंत्र का जाप करने से आंतरिक शक्ति मिलती है तनाव दूर होता है। इस मंत्र का जाप करने से सभी रोग समाप्त होते हैं। जब शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तब यह मंत्र बोलकर भगवान का अभिषेक करने से भोले बाबा प्रसन्न हो जाते है। ये मंत्र रामबाण का काम करता है। मन में श्रद्धा होनी चाहिए, क्योंकि भगवान भाव के भूखे होते हैं। कथा से पूर्व आचार्य राहुल कृष्णन ने पूजा कराई। यजमान योगेश, राजन, रेशमा आजाद, बंशीलाल, रीता, गीता आदि रहे।