गंगोह में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पराग मौर्य और लाइनमैन असलम ने गांव बहादरनगर के प्रधान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि प्रधान ने लाइनमैन असलम को फोन करके उनके साथ गाली-गलौज की। गांव में विद्युत संजोयन का विच्छेदन करने पर धमकी भी दी। पुलिस ने जांच की बात कही है।