फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में खूनी संघर्ष: खेत में पानी देने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में खेत में पानी देने के दौरान हुए विवाद को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें सात लोगों को चोट आई हैं। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराव में मंगलवार सुबह सात बजे गांव का सुमित सैनी अपना खेत जोतने गया था। उसके खेत से पड़ोसी वीरेंद्र सैनी ने पानी देने की प्लास्टिक की नाल डाल रखी थी। बताया जाता है कि उससे कुछ पानी निकाल कर उसके खेत में आ गया था। उसने इसका विरोध जताया जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष के तीन सगे भाई रॉकी, आशीष, आकाश और उनके पिता सुमित सैनी तथा दूसरे पक्ष के दो सगे भाई अमित, सुमित और उनके पिता वीरेंद्र सैनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें