रविवार को दिनभर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में पांच और अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में रविवार इस सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। अन्य दिनों की तुलना में बाजार में भीड़ कम रही।