सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के दिल्ली यमनोत्री हाईवे 709 बी रामपुर मनिहारान में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चलने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम, धूल और खराब सड़क जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। धूल अधिक होने के कारण स्कूली बच्चों से लेकर दुकानदार, वाहन वाहन चालक बहुत परेशान है।वाहनों के लिए पुल की एक साइड खुली थीं। निर्माण कार्य के चलते पुल का एक छोटा सा हिस्सा खोल रखा है। जिस कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों को जाम में फंसने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पुल कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।