ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर दी जाने वाली कुरबानी को लेकर उठ रहे सवालों पर देवबंद में जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शरीयत में कुरबानी का कोई विकल्प नहीं है, यह एक अहम इबादत है जो सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए अदा की जाती है। कारी इस्हाक गोरा ने बयान जारी कर कहा कि जो लोग आजकल ज्ञान बांट रहे हैं, वे पहले अपने फ्रिज खोलकर देखें, उसमें भी मांस भरा मिलेगा। दूसरों के मजहबी मामलों पर सवाल उठाने से पहले लोग अपनी नीयत और किरदार का जायजा लें।