फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत

डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Jun 2025 12:17 PM IST

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में बस अड्डे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर 65 वर्षीय रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया। पुलिस ने शव को जिला मोर्चरी भिजवा दिया है। नगर के बस अड्डे पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव जुड्डी निवासी सुरेंद्र पुत्र मामचंद एक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई, दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। बताया जाता है ट्रैक्टर के नीचे आने से पहले उक्त व्यक्ति ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बचा था, ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए, लेकिन तुरंत बाद वह ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचला गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें