फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होली खेलने पर विवादों में फंसे इमरान मसूद, उलमा बोले यह इस्लामी नजरिए से गलत

देवबंद में होली पर्व पर हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने के मामले में सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद उलमा के निशाने पर आ गए हैं। उलमा ने कहा है कि एक मुसलमान को शरीयत के हिसाब से चलना चाहिए। गैर मजहबी परंपराओं को अपनाना इस्लामी नजरिये से गलत है। ऑनलाइन फतवा विभाग के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि इस्लाम धर्म में गैर इस्लामी कार्यों को करने की सख्त मनाही है। इस तरह की इस्लाम विरोधी कार्य करना सरासर गलत है। शरीयत में कहीं भी इस प्रकार छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में सभी धर्म का सम्मान बताया गया है, लेकिन भाईचारा बनाने के ओर बहुत से रास्ते हैं। इस तरह का अमल इस्लाम विरोधी है। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा का कहना है की भाईचारा बनाने के और भी बहुत तरीके हैं और बहुत से रास्ते हैं। गैर मजहबी परंपराओं को अपनाना गलत है। इससे तौबा करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें