फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: त्रिवेणी शुगर मिल के कॉजन प्लांट में आग लगी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर। देवबंद की त्रिवेणी शुगर मिल के कॉजन पावर प्लांट में बृहस्पतिवार की सुबह बिजली बनाने में इस्तेमाल होने वाली खोई (बेगास) में अचानक आग लग गई। आगजनी से 40 से 50 लाख रुपये के बीच नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देवबंद के अलावा सहारनपुर और रामपुर मनिहारान से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टता शॉर्ट सर्किट बताया गया। देवबंद-नूरपुर स्थित चीनी मिल के पावर प्लांट में सुबह करीब 9 बजे कर्मचारियों ने खोई में धुआं उठते देख अधिकारियों को सूचना दी। यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरु करा दिया गया। लेकिन आग की लपटी ऊंची देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। तुरंत ही देवबंद, रामपुर मनिहारान और सहारनपुर से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। इसी दौरान एसडीएम युवराज सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह भी वहां पहुंच गए और आग लगने के कारणों की जानकारी ली। दुपहर करीब 12.30 बजे मिल के फायर फाइटिंग विभाग ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से खोई ले जाने वाली करीब 150 मीटर बेल्ट, इंडल्ट फ्रेम आदि जलकर नष्ट हो गए। मिल अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे तक खोई पर पानी डाला जाएगा, क्योंकि आग खोई में काफी नीचे तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें