फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में मुठभेड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा,एक के पैर में लगी गोली

सहारनपुर जनपद में थाना कुतुबशेर पुलिस ने मंगलवार देर रात अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें मनोज निवासी हल्लू माजरा, हरिद्वार के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा आरोपी लुकमान निवासी चांदपुर गागलहेड़ी को पुलिस ने मौके से कुछ दूर बाइक खरीदते समय दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन चोरी की बाइकें, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार दोनों के खिलाफ सहारनपुर और हरिद्वार में चोरी, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थों की तस्करी सहित 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें