सहारनपुर में डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के खान आलमपुरा यार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एक दिन पहले मालगाड़ी के बेपटरी हुए मालगाड़ी के कोच बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे की तकनीकी टीम को मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के वैगन के पहिए पटरी से किस कारण से उतरे, इसकी पूरी पड़ताल की जाएगी। उन्होंने रेलवे स्टाफ को आगे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।