सहारनपुर के गागलहेड़ी में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। देहरादून रोड स्थित पूर्व विधायक जगपाल सिंह के कार्यालय पर आयोजित सहारनपुर देहात विधान सभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा सरकारे है ओर केंद्र भी पिछले दस सालो से भाजपा पार्टी की है। आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोश ने कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा की हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है की वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे ओर समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो। पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है।पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा की कार्यकर्ता कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। सब की अपनी अपनी एक पहचान होती है। पार्टी को ख़डी करने ओर सत्ता तक लाने मे हर कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहता है। कार्यक्रम मे एससी आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ठाकुर जस्वंत सिंह,विजय चौहान, बिजेंद्र,जोगेंद्र कुमार,स्वराज, अमित, अरुण, दुष्यंत,मुनेश त्यागी,यशपाल, बिजनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।