सहारनपुर जनपद में नागल गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गेट पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राहुल फौजी ने कहा कि शुगर मिल किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है पेराई सत्र शुरू होने वाला है लेकिन शुगर मिल पर करोड़ों रुपये किसानों के गन्ने भुगतान के रुके हुए हैं लेकिन उनका संगठन यह बर्दाश्त नहीं करेगा और जब तक भुगतान को लेकर उचित समाधान नहीं होता तब तक मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करता रहेगा। धरने पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र चौधरी, सुबे सिंह मलिक, सुनील शास्त्री, गजेंद्र नोसरान, उदित नोसरान, बिल्लू त्यागी, विपिन चौधरी, रोहित जाट समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।