सहारनपुर में दिल्ली रोड हाईवे पर तेज गति से आ रही पुलिस की गाड़ी रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई। गाड़ी की स्पीड काफी तेज होने के कारण कार हाईवे पर कई बार पलटी खाई। कार सावर तीनों पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।