सहारनपुर में तीन लोगों को दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को ये कामयाबी वाहन चैकिंग के दौरान मिली जहां स्कॉर्पियों गाड़ी से काले रंग के बैग में से दो-दो हजार रुपये के नकली नोटों की सात गड्डियां बरामद की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और उनके पिछले क्राइम रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।