गुरुवार को देश भर में योग दिवस मनाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह हजारों लोगों संग योग करते हुए दिखाई दिए, लेकिन इस बीच यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को ड्रामा करार दिया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जरूरी मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते।