रामपुर में शारदीय नवरात्र दूसरे दिन भक्तों ने मां भगवती के ब्रह्माचारिणी स्वरूप की आराधना की। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने बारी-बारी से मां का पूजन-अर्चन किया और मनोकामनाएं मांगीं। वहीं महिलाओं ने अपने घरों में माता का पूजन-अर्चन परिवार के साथ किया।