शाहबाद तहसील क्षेत्र के उदयपुर जागीर निवासी एवं लकड़ी कारोबारी अतीक अहमद (50) की ट्रैक्टर ट्राली के पलटने और उस लकड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक अतीक अहमद ट्रॉली में लकड़ी भरवाकर रामपुर जा रहे थे, तभी रामपुर रोड स्थित किरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लदी हुई लकड़ी ट्रैक्टर पर बैठे अतीक अहमद के ऊपर गिर पड़ी। उस लकड़ी के नीचे दबकर अतीक अहमद की मौत होगई। परिवार के लोग कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि ट्रैक्टर कौन चला रहा था, पुलिस इसकी जांच भी कर रही है।