रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में पहले दिन छह मैच खेले गए। इसमें रामपुर छात्रावास की टीम ने अलीगढ़ मंडल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हरा दिया। मेरठ मंडल, झांसी छात्रावास, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ छात्रावास व वाराणसी छात्रावास ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।