फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे रेलवे कर्मचारी की हादसे में मौत

विमल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 04:36 PM IST

शाहबाद में रविवार सुबह मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे संभल के चंदौसी के रहने वाले रेलवे कर्मचारी हेमराज पाल (40) की बाइक को पीछे से आ रहे एक केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेमराज पाल की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा बेटा अंशुल के मामूली चोटें आई। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे अंशुल के मुताबिक संभल जिले के चंदौसी में रेलवे ट्रेनिंग सेंटर निवासी एवं रेलवे कर्मचारी हेमराज पाल अपने बेटे अंशुल पाल के साथ बाइक से बरेली के प्रोजपुर गांव मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही पिता पुत्र शाहबाद के रामपुर चौराहे से आगे बढ़े, तो मंडी के निकट पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमराज पाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत दोनों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हेमराज पाल को मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर सुनते ही अंशुल बेसुध हो गया। अंशुल ने अपने शाहबाद के रिश्तेदारों को घटना के वारे मे सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन और पत्नी शारदा मौके पर पहुंची। पति के शव को देखकर पत्नी ने बिलखना शुरू कर दिया। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टैंकर को अपने कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें