सिपाही भर्ती की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सड़क से लेकर परीक्षा केंद्रों तक दौड़ लगाती रही। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने जगह-जगह इंतजाम किए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन करीब नौ हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। रविवार को भी परीक्षा में 9216 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी ने कई केंद्रों का दौरा किया।