शाहबाद के बिलारी रोड स्थित लख्खी बाग क्षेत्र में सोमवार को बांस के पेड़ों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 200 मीटर के दायरे में फैल गई। आग से उठते घने धुएं के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।