जेल के ताले टूटेंगे, आजम-अब्दुल्ला छूटेंगे...। फिलिस्तीन के झंडे के साथ लगाए गए इन पोस्टरों ने रामपुर में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है। शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर लगाए गए पोस्टरों में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तस्वीरों के साथ सरकार को सीधे चेतावनी दी गई है। पोस्टरों पर आजम खां पर हुए एक-एक जुल्म का सरकार बनने के बाद हिसाब लेने का एलान किया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोस्टर उतरवा दिए।