संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पंजाब बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानोें के समर्थन में सड़क पर उतर आए। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल बचाओ का नारे देकर जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति की प्रतियां फूंकीं। साथ ही डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।