शाहबाद में रामपुर रोड पर रामगंगा पुल से पहले शुक्रवार तड़के एक बोलरो को दूसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के धर्मपुर बिहारीपुर गांव के रहने वाले परिवार के लोग शाहबाद के पैगुपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तड़के उनकी बोलरो जैसे ही रामगंगा पुल के निकट पहुंची सामने से आए दूसरे वाहन से उसकी टक्कर हो गई।