टांडा नगर पालिका द्वारा 3 मई को नोटिस जारी किए जाने के बाद रामपुर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने बनी 24 दुकानों को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया। इस दौरान सात जेसीबी मशीनों की मदद से 23 पक्की और 1 अस्थाई दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।