बरेली बॉर्डर पर आजम खां की गाड़ी निकालने के बाद पीछे उनके साथ चल रही लगभग 30-35 गाड़ियों को वहां रोक लिया गया। जिस कारण नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। स्कूली बसों को भी जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान विद्यार्थी भी बस से उतरकर नीचे आ गए और पुलिस से बसों को निकलवाने के लिए आग्रह करते रहे। आजम खां का काफिला पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोड खाली कराने के लिए गाड़ियों को एक साइड लगवा दिया था।