सपा नेता 23 माह बाद अपने घर जब पहुंचे तो वह भारी भीड़ को चीरते हुए किसी तरह अपने घर के गेट पर पहुंचे,जहां उस वक्त गेट खुला हुआ था। घर पर ही उनकी पत्नी डा.तजीन फात्मा व उनके परिवार के अन्य सदस्य भी थे। उनसे मिलकर सपा नेता कुछ देर के लिए भावुक हो गए। लेकिन उन्होंने अपने आप को संभाला और फिर वह घर के भीतर चले गए। परिवार के लोगों ने बाद में गेट भी बंद कर लिया।