अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम जेल से बाहर आते ही सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी टीम उन्हें अपने साथ गाजियाबाद ले गई। वहां रविवार को दोपहर बाद रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष उनकी पेशी होगी। रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले गई है।