सिविल लाइंस पुलिस और जिले की साइबर टीम ने नोएडा के सेक्टर-142 से साइबर ठग के अंतरराज्यीय गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 222 पासबुक, 271 एटीएम सहित कई सिम और मोबाइल बरामद किए हैं। उधर, मुख्य आरोपी सलमान फिर भागने में सफल हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना सिविल लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 26 अक्तूबर को मोहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास एक मकान में छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल थे।