अटल महोत्सव में उस समय हंगामा मच गया जब सर्कस में कलाकार और कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की से लात-घूंसों तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। झगड़े के दौरान सर्कस कलाकार दानिश निवासी मुरादाबाद के हाथ में चोट आयी है।