फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूरिया की खेप आते ही दौड़े किसान, लगी भीड़, सचिव बोले- अनवरत दी जा रही यूरिया

शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की सात सहकारी समितियों पर यूरिया आते ही वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला बृहस्पतिवार को सहकारी समिति शिवगढ़ में बृहस्पतिवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। किसानों का कहना है कि समितियों पर यूरिया होने के बाद भी समस्या है तो समिति के खुलने की। तीन सचिव सात समितियों का संचालन कर रहे हैं। सचिव जगन्नाथ अवस्थी ने बताया कि तीन समिति का चार्ज है,बैंती,बेड़ारु और शिवगढ़ ऐसे में दो दो दिन सभी समिति खुलती है। किसानों को यूरिया अनवरत दी जा रही है। 500 बोरी यूरिया खाद आज रात में फिर आ जायेगी। एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह ने बताया कि लगभग 2000 बोरी अभी भी समितियों पर उपलब्ध है। किसानों को सचिव कम होने के चलते समितियों के माध्यम से रोस्टर के अनुसार दिया जा रहा है।एक सचिव के पास तीन समितियों का चार्ज है ऐसे में प्रत्येक दिन समिति का खुल पाना असंभव है इसलिए साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार वितरण हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें