फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरेनी विधानसभा में 3.74 लाख मतदाताओं का होगा प्रगाढ़ पुनरीक्षण

लालगंज (रायबरेली)। सरेनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इस काम के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 418 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) लगाए गए हैं। ये सभी बीएलओ क्षेत्र के तीन लाख 74 हजार 667 मतदाताओं का पुनरीक्षण करेंगे। अभियान के तहत प्रत्येक बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें गणना पत्रक उपलब्ध करा दिए गए हैं। मोबाइल पर बीएलओ एप में डाटा फीडिंग की ट्रेनिंग दी गई है। सभी बीएलओ अपने अपने सुपरवाइजर लेखपालों की देखरेख में मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। डलमऊ के नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार मानकर 2025 की मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा। ऐसे मतदाता जिनका नाम पुरानी सूची में नहीं मिलेगा उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए बीएलओ घर घर जाकर दो प्रतियों में गणना पत्रक वितरित करेंगे। मतदाता को स्वयं यह पत्रक भरना होगा। एक प्रति मतदाता के पास रहेगी, जबकि दूसरी प्रति निर्वाचन कार्यालय में जमा की जाएगी। रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वोट चोरी को रोकना है। इससे मतदाता सूची में मतदाताओं का सटीक विवरण होगा। इससे मतदाता का नाम छूटने या दोहराने की संभावना खत्म हो जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें