फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली सीएचसी में मरीजों व तीमारदारों ने चोर को पकड़ा

ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 06:45 PM IST

रायबरेली सीएचसी में बुधवार की सुबह जेब से रुपया व पर्स चुराने वाले एक चोर को मरीजों व तीमारदारों ने पकड़ लिया। सीएचसी अधीक्षक ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 8:45 बजे डॉ. सुनील यादव ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान मरीजों की लाइन में खड़े कुसंडी गांव निवासी चंदिका प्रसाद, सिटकिहा गांव निवासी हुबलाल व हरदी गांव के सुंदरलाल की जेब से पर्स व रुपये चोरी हो गए। लोगों को एक युवक पर शक हुआ तो सभी ने उसे पकड़ लिया। इससे नाराज युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। लोगों ने उसकी तलाशी ली तो सभी के पैसे व पर्स बरामद हो गई। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामा पुर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने अपना नाम रियाज अली बताया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि युवक पर गदागंज व ऊंचाहार सहित कई थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें