फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे और रॉड, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 03:05 PM IST

चन्दापुर थाना क्षेत्र के पूरे चिरेन्धा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे चिरेन्धा गांव में देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में बृजेश, रामकेश, चंद देवी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें